
गुजरात की गीर गायों का मूल्य क्या है? गौपालन करने वालों के मन में यह सवाल अक्सर पैदा होता होगा। इनमें से बहुत से लोग Gir Cow Price गूगल पर टाइप करके पूछते है? देश में गीर गायों को लेने की एक होड़ सी लगी हुई है। जिसको भी देखो गुजरात में गीर गाय लेने के लिए जा रहा है। यह बात सत्य है कि गुजरात में गीर गायें मिलती है। लेकिन गुजरात में सारी गायें ही गीर गायें ही हैं, इस वाक्य पर थोड़ा सोचना पड़ेगा।
बाजार में जब किसी चीज़ की मांग बढ़ जाती है तो उसका मूल्य भी बढ़ जाता है। कुछ ऐसा ही गुजरात में भी हुआ है। गुजरात में महाराष्ट्र और साउथ इंडिया (South India) के बहुत लोग गीर गाय लेने के लिए आते हैं। यह लोग गीर गाय लेने के लिए जैसे ही गुजरात में आते हैं उनका वास्ता लोकल (क्षेत्रीय) गायों के व्यापारियों से पड़ता है। दूसरे राज्यों से आने वाले ग्राहकों ने सिर्फ वीडियो या तस्वीरों में गीर गाय देखी होती हैं। गीर गायों की ज़्यादा जानकारी न होने के कारण यह लोग व्यापारी लोगों की बातों में आ जाते हैं और ठगे जाते हैं।

पांच लाख की गीर गाय
गुजरात में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहाँ अच्छी नस्ल की गीर गायें खड़ी हैं। लेकिन ऐसे ब्रीडर (नस्ल सुधारक) कम हैं जिनके पास बहुत सुंदर और अच्छी गीर गाय हैं। अक्सर खरीदने वाले लोग इनके पास पहुंच ही नहीं पाते। अनजान बंदे से गुजरात के गीर गायों के व्यापारी एक गाय का 5 लाख रुपया भी मांग लेते हैं। ऐसे लोगों में यह क़ाबलियत भी है कि यह उस अनजान बन्दे को अच्छी तरह समझा और सिद्ध कर देते हैं कि जो गाय मैं आपको दे रहा हूँ यह ही असली गीर गाय है। ऐसी वाली गीर गाय गुजरात में किसी जगह नहीं मिलेगी।
ग्राहक को पता नहीं चलता कब ठगी हो गई
अनजान व्यक्ति उनकी बातों में आकर बोलता है कि मैं 5 लाख तो नहीं दे सकता, रेट कम करो, वो लोग 50,000 या एक लाख कम कर देते हैं। अनजान ग्राहक सोचता है अब मूल्य काफी नीचे आ गया है। वो 3 या 4 लाख की गीर गाय लेकर अपने राज्य में आ जाता है। कुछ दिनों या महीनों बाद उन्हें पता चलता है कि मेरे साथ ठगी हो गई है।

वो जो ठगे नहीं जाते
लेकिन कुछ लोग अनजान नहीं होते। वो अच्छी तरह से जाँच-पड़ताल करते हैं। अलग-अलग जगह पर घूमते हैं। सही गलत की परख करते हैं। वो मूल्य में भी काफी कमी करवा लेते हैं और सही मूल्य पर गाय लेकर अपने राज्य में आते हैं। Gir Cow Price
हाथी के खाने और दिखाने वाले दांत और
कई ऐसे ब्रीडर (नस्ल सुधारक) हैं गुजरात में जिनकी गुजरात के बाहर तो बहुत मान्यता है लेकिन गुजरात में उन्हें सब जानते है कि वो गाय के नाम पर व्यापार कर रहे हैं। यह लोग इधर-उधर से गीर जैसी गाय लेकर अपने खुंटे पर बांध लेते हैं। कुछ दिन ऐसी गायों की अच्छी खातिरदारी की जाती है। जब ग्राहक आता है तो उसे वो गाय दिखाई जाती है। उस अनजान गाय का माँ-बाप, दादा-दादी, नाना-नानी सब मौके पर ही बना दिया जाता है। ग्राहक उन पर आखें मूँद कर विश्वास कर लेता है। उसे लगता है कि यह इतना बड़ा ब्रीडर है, सही ही कह रहा होगा।

ग्राहक पर खर्चे का बोझ
कई बार तो ऐसी गाय दे दी जाती है जो कि माँ नहीं बन सकती और कई बार बंद थनों वाली गाय बेच दी जाती है। गीर गाय के नाम पर ऐसी ठगी कई जगह देखी जाती है। ग्राहक सब और से ठगा जाता है। एक तो उसे गाय का लाखों का मूल्य देना पड़ा है, दूसरा उसे ट्रांसपोर्टेशन (Transportation) का खर्चा भी बहुत आता है, तीसरा उसे कागज़ात बनवाने के लिए भी खर्च करना पड़ता है। कुछ ऐसे व्यापारी लोग भी हैं गुजरात में जो सड़क पर आवारा घूम रही गाय को गीर गाय बताकर बाहर से आये लोगो को बेच देते हैं। Gir Cow Price
ईमानदार और कर्मठ गीर नस्ल सुधारक
हम यहाँ यह जरूर बताना चाहते हैं कि गुजरात में सभी लोग ऐसा नहीं करते। बहुत से लोग अच्छे हैं, वो कई पीढ़ियों से गीर गायों की नस्ल सुधारने में लगे हुए हैं। गाय लेने आये ग्राहकों को वो सारी बात सही-सही करके बताते हैं। ऐसे नस्ल सुधारकों का काम बोलता है, वो खुद कम बोलते हैं। लेकिन ऐसे अच्छे लोगों की संख्या बहुत ज़्यादा नहीं है। इन अच्छे लोगों ने अपना सारा जीवन गीर नस्ल को सुधारने में लगा दिया है। लेकिन जिन लोगों का गीर नस्ल से कोई लेना-देना नहीं है वो इन लोगों के नाम को ही बेच रहे हैं। ऐसे लोगों का मकसद सिर्फ पैसा कमाना है।

घरानों की गीर गाय
ऐसे व्यापारी लोग हर एक गीर गाय को पुराने गीर घरानों की बोल कर मुर्ख बना रहे हैं। वो अनजान ग्राहकों को गायों के सींग, सर, रंग, कान दिखाकर बोलते हैं कि यह तो फलाने राज घराने की गीर गाय है, यह तो वहां की गीर गाय है। यह व्यापारी लोग बोलने की अच्छी-खासी कला जानते हैं। बेचारा दूर से आया ग्राहक इनके चुंगुल में फंस जाता है और लाखों रुपए का चूना लगा बैठता है।
कई गीर नस्ल सुधारकों का काम बोलता है
हम यहाँ यह जरूर बताना चाहते हैं कि गुजरात में सभी लोग ऐसा नहीं करते। बहुत से लोग बहुत अच्छे हैं, वो कई पीढ़ियों से गीर गायों की नस्ल सुधारने में लगे हुए हैं। गाय लेने आये ग्राहकों को वो सारी बात सही-सही करके बताते हैं। ऐसे नस्ल सुधारकों का काम बोलता है, वो खुद कम बोलते हैं। लेकिन ऐसे अच्छे लोगों की संख्या बहुत ज़्यादा नहीं है। इन अच्छे लोगों ने अपना सारा जीवन गीर नस्ल को सुधारने में लगा दिया है। लेकिन जिन लोगों का गीर नस्ल से कोई लेना-देना नहीं है वो इन लोगों के नाम को ही बेच रहे हैं। ऐसे लोगों का मकसद सिर्फ पैसा कमाना है।
गीर के सर, कान, सींगों से मुर्ख बनाते लोग
ऐसी व्यापारी लोग हर एक गीर गाय को पुराने गीर घरानों की बोल कर मुर्ख बना रहे हैं। वो अनजान ग्राहकों को गायों के सींग, सर, रंग, कान दिखाकर बोलते हैं कि यह तो फलाने राज घराने की गीर गाय है, यह तो वहां की गीर गाय है। यह व्यापारी लोग बोलने की अच्छी-खासी कला जानते हैं। बेचारा दूर से आया ग्राहक इनके चुंगुल में फंस जाता है और लाखों रुपए का चूना लगा बैठता है।
खुद के अनुभव से गीर गाय की खोज करें
इसलिए हम इस लेख के माध्यम से यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि अगर आप गुजरात में गीर गाय लेने जाये तो जल्दबाज़ी मत करें, पहले घूम-घूम कर गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में गीर गायों की पूरी जानकारी प्राप्त करें। घूमने से आपको तरह-तरह के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। सबसे मिलने और बात करने से आप खुद निर्णय लेने की स्थिति में पहुंच जायेगे। हो सकता है घूमते-घूमते आपको कम मूल्य में अच्छी गीर गाय ही मिल जाएँ। Gir Cow Price
गीर जैसी गायों को गीर के नाम पर बेचते लोग
आप जब भी गुजरात गीर गाय लेने जाये तो आँखों और कानों को खोल कर जाये। कोशिश करें उन जगह पर जाने की जहाँ कम लोग गायें लेने के लिए गए हों। कई बार ग्रामीण इलाकों में बहुत अच्छी गीर गाय आपको मिल जाएगी। गुजरात से मेहसाणा होते हुए भीलवाड़ा की तरफ भी गीर जैसी गायें देखने को मिलती हैं। गायों के व्यापारी लोग वहाँ से सस्ती गाय लाकर गुजरात अहमदाबाद या बड़े शहरों में दूसरे राज्यों से आने वाले ग्राहक को बेच देते हैं। वो गाय भी दिखने में गीर जैसी ही लगती हैं। यहाँ पर भी नयें लोगों को मुर्ख बना दिया जाता है।

अपने राज्य की गायों को भी पालें
हम आपसे एक और निवेदन करेंगे कि अगर आप गीर गाय पालन करना चाहते हैं तो अवश्य करें लेकिन इसके साथ-साथ अपने क्षेत्र की देसी गायों की नस्ल को भी पालें। वो क्षेत्रीय नस्ल अगर आज कम दूध दे रही है तो थोड़े समय के नस्ल सुधार से वो भी गीर गाय जितना ही दूध देने लगेगी। Gir Cow Price
ध्यान रखने वाली बात
इसलिए निम्नलिखित बातों का ध्यान अवश्य रखें-
- गीर गाय लेने गुजरात जाये तो लोकल व्यापारी लोगों की बजाये गांव में जाकर खुद निरिक्षण-परिक्षण करके ही गीर गाय पसंद करें।
- गीर गाय खरीदने से पहले खुद घूम कर गीर गाय की पहचान जान लें।
सच्चे गीर पालकों को प्रणाम
(इस लेख को लिखने का मकसद यही है कि जब भी आप गुजरात में गीर गाय खरीदने जाएँ तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें , हम यहाँ यह बताना भी जरुरी समझते हैं कि गुजरात में बहुत से लोग हैं जो तन, मन, धन से गीर गायों के नस्ल सुधार में लगे हुए हैं। हम उनके प्रयासों को प्रणाम करते हैं। लेकिन इस लेख के माध्यम से हम आपको उन लोगों से सुचेत होने के लिए कह रहे हैं जो गीर गाय के नाम पर मात्र धन कमाना चाहते हैं। )
आपको यह लेख कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपके साथ भी गीर गाय लेते वक्त कोई ठगी हुई हो तो सबके साथ साँझा करें।