राष्ट्रीय देसी गौपालन प्रशिक्षण शिविर

कामधेनु गौशाला भारत के सभी गौपालकों, किसानों, एवं ब्रीडर्स को देसी गौपालन की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए एक प्रशिक्षण शिविर शुरू करने जा रहा है। देसी गौपालन से ही भारत समृद्ध, सुदृढ़ और स्वस्थ बनेगा। भारत में देसी गायों को अपनाने का प्रचलन बढ़ रहा है जो कि हर्ष का विषय है। सही जानकारी के आभाव में देसी गौपालकों को कई तरह की मुश्किलें आ रही है और यह कार्य तेज़ी से आगे नहीं बढ़ पा रहा। समय की मांग है कि गौपालन को वैज्ञानिक आधार मिलना नितांत आवश्यक है। जब भारत के गौपालक को सही जानकारी विज्ञान सहित उपलब्ध होगी तो देसी गौपालन दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा।

कामधेनु गौशाला देसी गौपालन की सही और सटीक जानकारी एक प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आप लोगो तक लेकर आ रही है। आप सभी इस प्रशिक्षिण शिविर का कई सालों से इंतज़ार कर रहे थे। कोरोना काल के कारण हम इसे देरी से शुरू कर पा रहे हैं।

आप में से जो भी इस प्रशिक्षण शिविर में आने के लिए इच्छुक हैं वो पंजीकरण (Registration) के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें जहाँ आपको रजिस्ट्रेशन फार्म भरना है-

आपकी तरफ से मिली जानकारी के उपलब्ध होने के बाद कामधेनु गौशाला आपको प्रशिक्षण शिविर की तिथि, समय, प्रशिक्षण शुल्क, आवास  एवं भोजन इत्यादि की संपूर्ण जानकारी ईमेल/मोबाइल के माध्यम से सांझा करेगी।  

इस प्रशिक्षण शिविर में आपको देसी गौपालन के साथ-साथ आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त होगा। यह शिविर आपके लिए देसी गौपालन के प्रति नव ऊर्जा का संचार करेगा। आप सभी का राष्ट्रीय देसी गौपालन प्रशिक्षण शिविर” में स्वागत है।

                                                                              “जय गौ माता, जय गोपाल”

 

4 thoughts on “”

  1. औटी अभिजीत अर्जुनराव.

    गावो विश्वस्य मातरम। गावो रक्षंती रक्षीतः।
    वंदे गोमातरं।

  2. Unfortunately I can’t visit for this training. Do you have any online training program? Or can we see live telecast of this training?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *